उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के टीसी गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टीसी गांव निवासी राम विशाल का 45 वर्षीय पुत्र जय प्रकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए गया था। वहाँ से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक गांव के समीप पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

जिससे बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share