उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित बाईपास ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन से कुचलकर युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर फरार वाहन व चालक की सुरागरसी में जुट गई है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर ग़ांव व मूल निवासी कानपुर नगर श्याम लाल का 35 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार जो किसी काम से फतेहपुर शहर गया था। वहाँ से रांत बस से खागा लौट कर नौबस्ता बाईपास पर स्थित ओवर ब्रिज के ऊपर खड़े होकर घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। चालक ने भागने की फिराक में उसको बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की खबर पाकर घटना स्थल पर पहुँची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अशोक कुमार द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस फरार अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर हादसे की जांच पड़ताल, फरार चालक व वाहन की तलाश में जुट गई है। हादसे में युवक की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले के बावत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के पटेल ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल व फरार वाहन व चालक को तलाश किया जा रहा हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share