उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजनीपुर ग़ांव में ननिहाल घूमने आई युवती ने सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर घर के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर व कल्याणपुर थाना व मुहल्ले निवासी रामौतार वर्मा की लगभग 23 वर्षीय पुत्री गीता सोनी बीते दो दिन पूर्व घूमने अपने ननिहाल सुजनीपुर ग़ांव आई थी, जहां बीती सुबह वह घर पर अकेली थी, जबकी घर के अन्य सदस्य जरूरी काम से कस्बे गये हुए थे। तभी उसने सन्दिग्ध अवस्था में घर के अंदर कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। परिजन जब लौट कर घर पहुंचे तो युवती को काफी आवाजे लगाई, लेकिन न तो उसके कमरे का दरवाजा खुला और ना ही अंदर से कोई प्रतिक्रिया हुई।दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए तो युवती को फांसी के फंदे से लटका हुआ देख स्तब्ध रह गये। तुरन्त उसको फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की आत्महत्या का कोई सही कारण स्प्ष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप लिखित रूप से तहरीर नही दी हैं। मृतिका को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। युवती की मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सगे सम्बन्धी व रिश्तेदारो का रो- रो कर हाल बेहाल होता रहा। मामले के बावत थानाध्यक्ष आर के पटेल ने बताया कि मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही की गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

