Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के मुकदमें से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से पानी की मोटर व टोटी एवं पाइप किया बरामद। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में आज बिंदकी कोतवाली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 34/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी कस्बा के पुरानी बिंदकी निवासी सुरेश रैदास के 23 वर्षीय पुत्र अकिंत रैदास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1. 01 पानी की मोटर, 2. 05 टोटियां, 3. 02 पाइप, 4. 02 गेटवाल बरामद कर गिरफ्तारी एवं बरामगदी के आधार पर मुकदमें धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये आरोपी को न्यायालय भेजा गया ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By