उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में कूटरचित तरीके से विभिन्न टेलीकॉम कम्पनियों का मोबाइल सिम निर्गत कर साइवर अपराधियों को वित्तीय धोखाधड़ी में प्रयोग हेतु सुलभकराने में 02 पी.ओ.एस. एजेन्ट को सिम निर्गत करने में प्रयुक्त मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया। साइबर अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी अपराध के निकट पर्यवेक्षण में आनलाइन कैम्पा कोला एजेन्सी के नाम पर 12 लाख की वित्तीय धोखाधड़ी के सम्बंध में साइबर क्राइम पुलिस थाना पर पंजीकृत अ0सं0 09/25 धारा 316(2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट बनाम वरुण राठौर आदि की विवेचना के क्रम में संकलित इलेक्ट्रानिक एवं अभिलेखीय साक्ष्य से घटना में प्रयुक्त विभिन्न टेलीकाम कम्पनी के नम्बर कूटरचित तरीके से विभिन्न नाम पते पर निर्गत कर साइबर अपराधियों को सुलभ कराने में संलिप्त 02 सिम विक्रेताओं (पीओएस एजेन्ट) संदीप कुमार पटेल एवं विकास गुप्ता को साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा दिनांक 01.02.2026 को जनपद वाराणसी के सारनाथ स्टेशन रोड स्थित जय भोले कम्यूनिकेशन शाप एवं ग्राम शिवों थाना चौबेपुर से गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अपराध धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस व 66 सी/ 66 डी आईटी एक्ट व 20/21 भारतीय टेलीग्राफ एक्ट अन्तर्गत आरोपीगणों को विधिक अनुक्रम में न्यायालय रवाना किया गया। वादी मनीष कुमार तिवारी पुत्र स्वः) राजेन्द्र प्रसाद तिवारी 6 शादीपुर (प्लेवे स्कूल के पास) कोतवाली क्षेत्र में आनलाइन कैम्पा कोला एजेन्सी हेतु आवेदन करने में रूपया 12,28,440 की वित्तीय धोखाधड़ी की घटित घटना के सम्बंध में पंजीकृत अ0सं0 009/2025 धारा 316(2) बीएनएस व 66सी/66डी आईटी एक्ट बनाम वरुण राठौर आदि।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!