उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया गांव में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी वीरेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री शिखा को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

