उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव के समीप बाइक पर पीछे बैठी महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरि का पुर्वा गांव निवासी चंद्रपाल की 55 वर्षीय पति रामकली को उसका पुत्र अजय बाइक पर सवार कर इलाज करने गया था।

वहां से वापस लौटते समय जब बाइक उसकी बाइक बसंतापुर गांव की समीप पहुंची तभी बाइक पर पीछे बैठी रामकली चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी उत्तम सिंह व पायलेट सुनील कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share