उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के एनएच 2 पर अज्ञात वाहन रोड पर पैदल जा रही बृद्ध महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से बृद्धा रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे स्थनीयो ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थानां क्षेत्र कुल्ली गाँव निवासी स्व. धुँधवा की 80 वर्षीय पत्नी पतिया खागा कोतवाली क्षेत्र के छीमी गाँव अपनी पुत्री फूल मति के घर जा रही थी। तभी एनएच 2 पर अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बृद्ध महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे स्थानीयों ने इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया।

जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बृद्धा को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share