उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बा निवासी युवक किसी काम से बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद के औगासी गांव गया था। तभी उसकी बाइक अचानक फिसल गई जिससे बाइक चालक नाले में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहुवा कस्बा निवासी स्वर्गीय अशोक कुमार का 23 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद के औगासी गांव गया था।

तभी औंगासी गांव के समीप उसकी बाइक फिसल गई। जिससे बाइक चालक नाले में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बहुवा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चोट गम्भीर देख उसको सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share