G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी गाँव के समीप रोड पार कर रहे बालक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। वाहन की टक्कर से बालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी दिलीप का 7 वर्षीय पुत्र कुलदीप आज दोपहर गाँव के समीप शौचक्रिया करने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुज़रे चार पहिया वाहन ने उसको टक्कर मार दिया।

वाहन की टक्कर से कुलदीप गम्भीर रूप से घायल हो गया। तुरन्त परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share