उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थानां पुलिस ने वाहन से सरिया चोरी कर विक्रय के अपराध में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर चोरी का 05 कुन्तल सरिया बरामद किया गया। पीड़ित नाहर सिंह पुत्र लालाराम निवासी 12 के0आर0 पुरम सनिगांव थाना चकेरी, कानपुर द्वारा दी गयी तहरीरी में वाहन ट्रेलर सं0 यू0पी 78 डीटी 9436 पर इस्पात फैक्ट्री मलवां से 39.97 टन सरिया लोड कर माल से सम्बन्धित पेपर ट्रेलर चालक कुलदीप यादव को सुपुर्द कर महाबीर प्रिर्जवेशन मील प्रा0 लि0 कनौज हेतु रवाना किया गया था। किन्तु ट्रक में लोड सरिया का कानपुर में तौल कराया गया तो 5.30 कुन्तल सरिया कम पायी गयी। ट्रक चालक द्वारा 5.30 कुन्तल सरिया में से गौधरौली औंग में ओमी सिंह के यहां 3 कुन्तल सरिया बेच देने का आरोप लगाया गया था। उसी के आधार पर विवेचनानात्मक कार्यवाई के क्रम में थाना औंग पुलिस द्वारा आज गौधरौली से बनियाखेड़ा की तरफ मैदा मील के सामने से नामित आरोपी कुलदीप कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी ग्राम हरदू थाना बेला जनपद औरैया व ओम सिंह पुत्र स्व0 राम बली सिंह का निवासी ग्राम गोधरौली थाना औंग को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर चोरी से विक्रय की गयी 05 कुन्तल लोहे की सरिया बरामद कर लिया। आरोपियो को विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
