G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के महिचा मंदिर के समीप दो बाईकों की जोरदार आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक चालक घायल हो गए घटना की सूचना स्थनीयो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस एक बाइक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।वहीं दूसरा बाइक चालक कहीं और इलाज करने चला गया। जानकारी के अनुसार हाथगांम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय पीतांबर का 60 वर्षीय पुत्र कैलाश नाथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से महिचा मंदिर आया था।

तभी उसकी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाईकों की भिड़ंत में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस कैलाश नाथ को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं दूसरी बाइक चालक कहीं और अपना इलाज करने चला गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share