उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थानां क्षेत्र के मौहार गाँव के समीप बीती रात एनएच 2 पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था मे स्थनीयो ने इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मौहार गाँव निवासी हुसैना का 35 वर्षीय पुत्र रमजान बीती रात एनएच 2 पर किसी काम से पैदल गया था।

तभी रोड से गुजरा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे रमजान रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था मे स्थनीयो ने इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही जब रमजान रात घर नही पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई पता करने पर घटना की जानकारी हुई तो परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share