G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गाँव के समीप एनएच 2 पर बाइक सवार को विक्रम ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइन मोहल्ला निवासी जुगनू अपनी 35 वर्षीय पत्नी फिरदौस को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था।

जब वह थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गाँव के समीप एनएच 2 पर पहुंचा तभी उसकी बाइक को विक्रम ने टक्कर मार दिया। विक्रम की टक्कर से बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share