G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम खटौली के समीप सोमवार की शाम सड़क पार कर रही 58 वर्षीय वृद्धा को विपरीत दिशा से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने रौंद दिया जिससे वृद्धा की घटनास्थल पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खटौली गांव निवासी स्व. कामता प्रसाद पासवान की पत्नी फूलमती सोमवार की शाम अपने दूसरे घर सड़क पार करके जा रही थी। उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share