G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय 48 वर्षीय महिला की ट्रेन की चपेट में आ जाने से घटनास्थल पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव निवासी अब्दुल हसीब की पत्नी शाहजहां बेगम जनाजे में शामिल होने के लिए महोई गांव गई थी। वापस लौटते समय जब वह खागा रेलवे स्टेशन के समीप लाइन पार करने लगी तभी उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share