G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा के समीप एनएच 2 पर साइकिल सवार सिक्योरटी गार्ड को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय शहजादा गाँव निवासी राज कुमार तिवारी का 45 वर्षीय पुत्र सन्तोष कुमार तिवारी हाल मोकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड पर मकान बनवा कर निवास कर रहा था।

वह थाना क्षेत्र के सौरा स्थित एक फैक्ट्री में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता था। बीती शाम छुट्टी होने पर वह साइकिल पर सवार होकर अपने गाँव जा रहा था। तभी रोड से गुजरे चार पहिया वाहन ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share