उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दूसरी मंजिल पर मकान का निर्माण करते समय चाहली टूट जाने से राजगीर और एक लेबर गिरकर घायल हो गए। जिनको तुरन्त इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी छोटे लाल का 32 वर्षीय पुत्र शोनू जो राजगीरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रोज की भांति वह आज भी खागा कस्बा निवासी बबलू शुक्ला के मकान के दूसरी मंजिल पर लेबर मझिल गाँव निवासी धर्मेंद्र के साथ काम कर रहा था।

तभी चाहली टूट गई जिससे राजगीर शोनु और लेबर धर्मेंद्र दोनो दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से घायलो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एम्बुलेन्स राजगीर शोनु को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही लेकर धर्मेंद्र अपना इलाज कराने किसी प्राइवेट अस्पताल चला गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!