G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के सैदपुर भुरुही गांव में बीती रात खागा थाना अंतर्गत एक गांव से आयी अज्ञात लोगों ने एक लडकी को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए।जिसकी जानकारी होते ही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बरातियों के दो लोगों को हिरासत में लेकर तहकीकात में जुट गयी। तथा घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी फार्रेसिस टीम ने पहुंचकर जायजा लिया। खखरेरू थाना अंतर्गत सैदपुर भुरुही गांव निवासी प्रतिभा देवी पुत्री धनराज की शादी में खागा कोतवाली अंतर्गत टेकारी गांव से बीती रात आयी बारात में अज्ञात लोगों ने एक 11वर्षीय लडकी को जंगल की ओर ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गए। बताया जाता है कि दिनांक 4 दिसम्बर 2023 को खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव से बारात खखरेरू थाना के सैदपुर भुरुही गांव निवासी धनराज के यहां बारात लेकर आये थे। और रात्रि समय लगभग 11 बजे एक लडकी को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले जाकर उक्त लडकी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गए।घटना की जानकारी परिजनों को होते ही पुलिस को सूचित कर दिया।वही परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया। और दोनों पक्षों से दो लोगों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाहियां शुरू कर दिया।वही परिजनों ने लडकी की हालत गंभीर देखते ही उपचार हेतु रक्षपालपुर ले गए। जहां पर डाक्टरों ने गम्भीर हालत देखकर मंझनपुर के लिए रिफर कर दिया।वही एडिशनल एसपी ने बताया कि दुष्कर्म के घटना की जानकारी मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। और शीघ्र ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share