G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले में घर मे रखे पटाखे छुड़ाते समय युवक झुलस गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ला निवासी अमृत लाल का 22 वर्षीय पुत्र साजन दिपावली त्योहार पर घर लाये गए पटाखों में बचे हुए पटाखे छुड़ा रहा था तभी वह पटाखों में लगी आग से झुलस गया।

जिसकी सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share