उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाहनबाद थाना क्षेत्र के तेजा नगर गाँव के समीप खेत में किशोरी ने सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांचपड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेजा नगर निवासी राम आसरे की 17 वर्षीय पुत्री प्रीती ने संदिग्ध अवस्था मे गाँव के समीप खेत मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। किशोरी द्वारा आत्महत्या किये जाने की जानकारी परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के परिजनो ने बताया कि पडोसी चार महिलाओं ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसके साथ मार पीट किया था। जिससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतिका के दो भाई और चार बहन थी सभी का रोरो कर हाल बेहाल है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share