उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कस्बे में आज सुबह गंगा नहाने जा रही महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी जय सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सुमन देवी आज सुबह अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गंगा घाट नहाने जा रही थी।

जब उसकी बाइक हुसैनगंज कस्बे में पहुंची तो रोड पर बने ब्रेकर पर वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल सुमन देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share