G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के उमरहिया माझेपुर गांव के समीप बाइक चालक को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जनकारी बाइक चालक के परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उमरहिया गाँव निवासी रति राम का 22 वर्षीय पुत्र संजय बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के खूंटा झाल गाँव अपने मामा के यहां गया था।

वहां से बीती देर शाम वापस जब वह अपने गाँव के समीप पहुंचा तो चार पहिया वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक संजय के परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share