उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के बिसुई सरांय गाँव मे बृद्ध महिला लग्घी से आम की डाल तोड़ रही थी। तभी एक बड़ी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई। जिससे बृद्ध महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई तो उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिसुई सरांय गाँव निवासी मुन्नू की 55 वर्षीय पत्नी धनपतिया आज सुबह गाँव में लग्घी से आम की डाल तोड़ रही थी। तभी एक बड़ी आम की डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई।
जिससे धनपतिया गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने घायल महिला की हालत गम्भीर देखते हुए उसके परिजनों को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। महिला के परिजन उसको प्राइवेट एम्बुलेन्स से किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
