उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप ई-रिक्सा और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे बाइक चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार हथगाँम थाना क्षेत्र के पूरे अधारी गाँव निवासी मो० फहीम का 20 वर्षीय पुत्र मो० यूसुफ बाइक पर सवार कर अपनी बहन को थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप स्थित डिग्री कॉलेज छोड़ने गया था। उसको स्कूल छोड़कर जैसे ही वह वापस आने लगा तभी ई-रिक्से से उसकी भिड़ंत हो गई।

जिससे बाइक चालक यूसुफ घायल हो गया। तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share