उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शीर इब्राहिमपुर गाँव मे वीर बाबा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन किशोर को टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस वैधानिक कार्यवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शीर इब्राहिमपुर गाँव निवासी सत्रुघन शर्मा का 13 वर्षीय पुत्र शिवम शर्मा बीती शाम किसी काम से गाँव मे स्थित वीर बाबा मंदिर के समीप गया था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही घटना की जानकारी मृतक के मामा बबलू दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!