उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एन एच 2 कैंची मोड पर कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार सात लोग घायल हो गए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचवाया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के करनलगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रसाद का पुत्र अंकित कानपुर से अपनी कार द्वारा परिवार सहित प्रयागराज जनपद गया था। वहाँ से वह आज सुबह 7 बजे वापस कानपुर जनपद अपने घर जा रहा था। जब उसकी कार फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कैंची मोड पर पहुंची। तभी सामने से आई बोलेरो पिकअप से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों की भिड़ंत में कार सवार राजेन्द्र का 30 वर्षीय पुत्र अंकित, 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक, 18 वर्षीय पुत्री गुनगुन, 17 वर्षीय पुत्री दिशा, राम प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र चाँद बाबू, स्व. किसन का 18 वर्षीय पुत्र अर्पित सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलो को सरकारी 108 एम्बुलेन्स से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए सभी को रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!