उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव के समीप बाइक चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवा मऊ गाँव निवासी स्व. इंद्र पाल का 62 वर्षीय पुत्र राम औतार आज सुबह साइकिल पर सवार होकर थाना क्षेत्र के बडनपुर गाँव गैस लेने जा रहा था। जब वह बडनपुर गाँव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आये बाइक चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दिया।

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बृद्ध राम औतार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे बृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share