उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहली गाँव के समीप अज्ञात चार पहिया वाहन बाइक चालक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहरमपुर गाँव निवासी अवध राज का 20 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश व कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुरवा गाँव निवासी राम बहादुर का 22 वर्षीय पुत्र दीपू दोनों बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के सहली गाँव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गई।

वाहन की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीयों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज इर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!