उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गांव में युवक ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गाँव निवासी धर्मबीर का 30 वर्षीय पुत्र लोकेश उर्फ पुच्ची ने बीती शाम घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया। मृतक की पत्नी पूजा अपने 8 वर्षीय पुत्र को छोड़कर चली गई थी। जिससे मृतक लोकेश मानसिक तनाव में रहता था। बीती रात मानसिक तनाव में उसने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!