उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप चलती बाइक से युवक गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहनी गांव निवासी मेवा लाल का 35 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से हथगांम थाना क्षेत्र गया था।
जब वहां से वापस लौट रहा रहा था तभी हथगांम कस्बे के समीप वह चलती बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने चोट गम्भीर देखते हुए सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। घायल के साथ पहुंचे उसके बहनोई अरविंद ने घटना की जानकारी दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
