उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशिमपुर बीबी हाट गाँव के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार घायल हो गया घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचकर उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के काशिमपुर बीबी हाट गाँव निवासी श्याम लाल का 35 वर्षीय पुत्र राम चन्द्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आया था। बीती देर शाम जब वापस जा रहा था जब गाँव के समीप पहुंचा तभी एक दूसरी बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे राम चंद रोड पर गिरकर घायल हो गया ग्रामीणों ने देखा तो उसके परिजनों को जाकर बताया। परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share