उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के ढकौली गाँव के समीप खेत मे लगे ट्यूबबेल से खेतों को पानी देते समय अचानक पक्की फर्श पर किसान का पैर फिसल गया। जिससे किसान पक्की नाली में गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजन उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ढकौली गाँव निवासी बड़कू का 45 वर्षीय पुत्र शिव करन आज सुबह गाँव के समीप खेत मे लगे ट्यूबबेल से खेतों की सिंचाई करने गया था।

तभी पक्की फर्श पर अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे शिव करन पक्की नाली में गिरकर घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए शिव करन को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share