उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के शमसेर पुरवा गाँव में आज दोपहर को एक बालक अपने घर की छत पर खेलते समय सीढियो के रास्ते छत से नीचे गिरकर घायल हो गया तो उपचार के लिए उसको अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शमसेर गाँव निवासी रियासत अली का 8 वर्षीय पुत्र अब्बाश आज दोपहर में अपने घर की छत पर खेल रहा था।

तभी खेलते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह सीढियो के रास्ते छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। छत से नीचे गिरने की परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

