G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गाँव की मोड एनएच 2 पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया तो ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सवना खेड़ा गाँव निवासी खलील अहमद का 30 वर्षीय पुत्र वज़ीर अहमद घर से बाइक पर सवार होकर किसी काम से थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव जा रहा था। जब वह थाना क्षेत्र के झाड़ी रामपुर गाँव की मोड एनएच 2 पर पहुंचा तभी उसकी बाइक को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया।

जिससे बाइक सवार वज़ीर अहमद गम्भीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस व सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व एम्बुलेन्स मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share