G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव के समीप बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। घटना की सूचना उसके परिजनों को हुई तो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली गाँव निवासी राम मनोहर का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बीती देर शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से घर निकला था।

जब वह थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव के समीप पहुंचा तभी सामने से आई एक दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें मनोज कुमार घायल हो गया उसके भाई राम नरेश को जानकारी हुई तो घटना की सूचना उसने सरकारी 108 एम्बुलेन्स की दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share