G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कब्जे के समीप मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे मज़दूर को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंचीं पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर गांव निवासी सुरीवन लाल का 24 वर्षीय पुत्र उमेश को थरियांव कस्बे के समीप ट्रक ने कुचला दिया।

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि बेटा मजदूरी करता था। वह काम करके सामान लेकर घर लौट रहा था तभी हदशे का शिकार हो गया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share