G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा मोड के समीप दो बाइको की आपस मे भिड़ंत हो गई।जिसमे दोनो बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बेरुइहार गाँव निवासी मानू का 17 वर्षीय पुत्र रवि कुमार व गाँव निवासी छोटे लाल का 20 वर्षीय पुत्र सरवन कुमार दोनो बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के बरई गाँव अपनी बहन के घर गए थे। वहाँ से जब वापस आ रहे थे तभी थाना क्षेत्र के हसवा मोड के समीप दूसरी बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दिनों बाइक सवारो में तीन लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार एक कही और इलाज कराने चला गया। जबकि सरकारी 108 एम्बुलेन्स दो लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर दोनो का इलाज कर रहे है। जिसमे रवि को गम्भीर चोट आई है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share