उत्तर प्रदेश फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल में एक युवक को गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे भर्ती कराया गया। परिजनों को जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचे और युवक को रेफर करा लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ला निवासी कुलदीप दीक्षीत का 22 वर्षीय पुत्र आदर्श दीक्षित को गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।

वही परिजनों को सूचना मिली तो जिला अस्पताल पहुंचे और बताया कि आदर्श अपने मित्र विपुल कुमार निवासी शादीपुर के साथ बाइक नम्बर UP 71 AU 2662 होंडा साइन पर सवार होकर बीती रात पार्टी करने निकला था। जिसके बाद हम लोगों को सूचना मिली की वह गम्भीर रूप से घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती है। जानकारी मिली है कि उसका एक्सीडेंट हुआ है कहाँ और कैसे हुआ है इस बारे में कुछ पता नही है उसकी होंडा साइन बाइक भी गायब है उसके बारे में भी कोई जानकारी नही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!