G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थारियावं थाना क्षेत्र के बीराबुद्नपुर मजरा असवा बक्सपुर अन्तर्गत रामदुलारी पत्नी कधई पासवान गाँव के किनारे झोपडी़ बना कर परिहार के निवास कर रही है। पीड़ित महिला मजदूरी करने के लिए खेतों में चले गए। अचानक झोपड़ी में आग लग गई। जब तक आसपास के पडोसी एकत्र हो आग बुझाने लगे। तब तक झोपड़ी में रखा ग्रहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों ने क्षेत्रीय लेखपाल हरिश्चन्द्र सूचना दिया गया। मौके पर लेखपाल ने झोपड़ी में रखा ग्रहस्थी का सामान की जानकारी पीड़ित महिला रामदुलारी जानकारी किया। पीड़ित महिला ने लेखपाल को बताया कि अनाज गेहूँ, चावल, रजाई, चारपाई, एवं घरेलू अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस मामले में लेखपाल हरिश्चन्द्र ने बताया कि झोपड़ी में अज्ञात कारणों के कारण अचानक झोपड़ी में आग लगने से ग्रहस्थी का सामान जल गया है। जिसकी सूचना उच्च अधिकारी को अवगत कराया गया है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share