G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित मोहन पेड़ा वाले के समीप एनएच 2 पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के देवमई गाँव निवासी स्व. बाबू टेलर का 35 वर्षीय पुत्र विजय किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र गया था। वह मोहन पेड़ा वाले के समीप एनएच 2 पर रोड पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे उसकी मौत हो गई मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो घर मे कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share