उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गाँव के समीप बाइक सवार ने साइकिल पर सवार होकर जा रहे आर्मी रिटायर्ड फौजी को टक्कर मार दिया। जिससे फौजी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कीर्ति खेड़ा गाँव निवासी स्व. भरोसा सिंह का 76 वर्षीय पुत्र राम प्रताप सिंह गाँव के समीप किसी काम से साइकिल पर सवार होकर जा रहा था। तभी बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया तो परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे तभी रास्ते उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र अरुण व बड़ा मुन्नू सिंह ने बताया कि पिता आवश्यक कार्य के लिए घर से साइकिल से निकले थे। तभी रास्ते तेज रफ्तार से आये बाइक सवार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए तो उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
