G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव मे एक महिला छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अस्ती गाँव निवासी मो० अली की 39 वर्षीय पुत्री कमर जहाँ आज सुबह अपने घर के आंगन में लगे फोल्डिंग लोहे के जाल को खोल कर साफ कर रहीं थी। तभी उसका सन्तुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था मे तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। परिजन कानपुर न ले जाकर किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। वही कमर जहाँ के साथ आये परिजनों ने बताया पीड़ित की शादी औंग थाना क्षेत्र के सुजावल गाँव मे हुई थी। पति नकारा होने के चलते वह 20 वर्षो से अपने मायके अस्ती में रह रही है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share