उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलेमाबाद गाँव मे एक गर्भवती महिला अपने घर की छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सलेमाबाद गाँव निवासी दुर्गेश की 20 वर्षीय पत्नी निशु देवी 8 माह की गम्भवती है आज किसी काम से वह अपने घर की छत पर गई थी।

तभी वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। छत से गिरने की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसको महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By