G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड के समीप एनएच 2 पर स्थित ए० बी० विद्यालय के सामने ई-रिक्सा से उतर कर रोड पार कर रहे बृद्ध स्कूल संचालक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से स्कूल संचालक और बाइक सवार दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी स्व. हीरा लाल के 75 वर्षीय पुत्र राम सनेही आज ई-रिक्से पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली मोड के समीप एनएच 2 पर स्थित अपने ए०बी० विद्यालय गए थे। जैसे ही वह रिक्से से उतरकर रोड पार कर अपने स्कूल जा रहे थे। तभी रोड से गुज़रे बाइक सवार ने उनको ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राम सनेही और बाइक सवार दोनो रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे राम सनेही को उनके स्टॉप द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वही बाइक सवार को हसवा सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राम सनेही को सरकारी एम्बुलेन्स से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे स्कूल संचालक के परिजनों ने बताया आज यह अपने स्कूल गए थे। तभी बाइक सवार की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए है। डॉक्टर ने इलाज के बाद रेफर कर दिया है। इनके पुत्र अतुल सिंह लखनऊ में स्पेशल सेक्रेटरी है हम लोग इनको इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे है। वही हसवा स्वास्थ केंद्र के डॉक्टर ने घायल बाइक सवार सुशील की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसको भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share