G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित रंगबाज होटल के समीप बाइक और विक्रम की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लीग घायल हो गए घायल अवस्था मे सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बजरंगापुर गाँव निवासी जगदीश का 45 वर्षीय पुत्र श्रीकांत व गाँव निवासी रघुराज का 50 वर्षीय पुत्र राम शंकर और थाना क्षेत्र के गोबर्धनपुर गाँव निवासी सूरज का 35 वर्षीय पुत्र घनश्याम तीनो बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र के इटौली गाँव से बजरंगापुर जा रहे थे।

जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित रंगबाज होटल के समीप पहुंची तभी विक्रम ने इनकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे तीनों घायल हो गए घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। तो मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे थे। तभी अस्पताल पहुंचे राम शंकर के परिजन उसको किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share