G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महराहा गाँव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। पुलिस को सूचना मिली तो घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सौंव गांव निवासी हरिश्चन्द का 26 वर्षीय पुत्र संदीप बीती शाम बाइक पर सवार होकर घर से निकल था। जो थाना क्षेत्र महराहा गाँव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल होकर अचेत अवस्था मे रोड पर पड़ा था।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेत अवस्था मे उसको उपचार उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसको होश में लाने का प्रयास कर रहे है। वही घायल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके चाचा चंद्रिका ने बताया बीती रात लगभग 7 बजे पुलिस के द्वारा सूचना मिली तो हम लोग मौके पर पहुंचे और इसको इलाज के लिए लेकर यहां आए है। यह टेलर मास्टर का काम करता है बीती शाम 4 बजे घर से बाइक पर सावार होकर निकला था।
नोट :- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share