G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा रोड पर स्थित आर बी टैम्पल के समीप दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्रथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बैरमपुर गाँव निवासी राम सागर का 32 वर्षीय पुत्र आशीष बीती शाम बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र जोनिहा रोड पर स्थित अरबी टैम्पल के समीप पहुँची तभी सामने से आये दूसरे बाइक सवार ने उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे आशीष गम्भीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। सुधार न होने पर परिजन उसको इलाज के लिए कानपुर ले जाने की ब्यवस्था में लगे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share