G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के दादों यमुना पुल से एक बुजुर्ग व्यक्ति के नदी में गिरने की प्राप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर थाना क्षेत्र के महावतपुर असहट गाँव निवासी नाविक सहुवा का पुत्र पुत्ती लाल और पुत्ती लाल के पुत्र राम नरेश व सुन्दर लाल के सहयोग से डूबते बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला वाया। बुजुर्ग से नाम पता पूंछने पर बताया मैं रिटायर्ड शिक्षक खागा कोतवाली क्षेत्र के राम नगर निवासी ठाकुर सिंह का 67 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह हुँ। स्थानीय पुलिस द्वारा बुजुर्ग का प्राथमिक उपचार कराते हुए परिजनों को सूचना कर उनके सुपुर्द किया गया। थाना किशनपुर पुलिस के इस कार्य की बुजुर्ग के परिजन सहित स्थानीय आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंशा की गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share