G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टोल टैक्स के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के देवमई गाँव निवासी जिया लाल का 26 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज गया था।

जब वह वहां से वापस घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर टोल टैक्स के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार राकेश घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स इलाज के लिए उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share